आज मैं उस सबसे ज़रूरी विषय पर बात करने जा रहा हूँ जिससे हर ब्लॉगर और वेबसाइट का मालिक जूझ रहा है। हमने नई वेबसाइटें बनाई हैं और बहुत आधुनिक डिज़ाइन तैयार किए हैं, फिर भी ट्रैफ़िक लाना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। जब से इंटरनेट की दुनिया में AI आया है, लोग वेबसाइटों पर जानकारी पढ़ना नहीं चाहते; इसके बजाय, वे जवाब के लिए AI का सहारा लेते हैं। हालाँकि, क्या आप जानते हैं कि AI अपना कंटेंट खुद नहीं बनाता? यह बस कहीं और से जानकारी लेकर आपको जवाब देता है। अगर आप सीधे उससे पूछें, तो वह साफ़ बताएगा कि उसने कंटेंट कहाँ से लिया है और किस आधार पर जवाब दे रहा है।
तो, आज हम जानेंगे कि AI आपकी वेबसाइट से कंटेंट कैसे लेता है और उसे यूज़र तक कैसे पहुँचाता है; इसे समझने के लिए आपको यह पूरी पोस्ट ध्यान से पढ़नी होगी। पारंपरिक SEO का दौर बीत चुका है और ट्रैफ़िक लाने के नए तरीके सामने आए हैं। पहले, SEO का मकसद वेबसाइट को सर्च इंजन—खासकर Google के सर्च रिज़ल्ट पेज—पर रैंक कराना होता था ताकि यूज़र उसे देख सकें। लेकिन अब, यूज़र अक्सर उन सर्च पेज तक पहुँचते ही नहीं हैं; उन्हें Gemini, ChatGPT, Perplexity और Copilot जैसे AI टूल से सीधे जवाब मिल जाते हैं। तो, हम यूज़र तक कैसे पहुँचें? यूज़र वेबपेज पर आए या न आए, हमें उन तक पहुँचना ही होगा; इसीलिए अब हमें अपनी वेबसाइट के लिए सिर्फ़ SEO के बजाय AEO (आंसर इंजन ऑप्टिमाइज़ेशन) पर ध्यान देने की ज़रूरत है।
Read also :
- GEO क्या है ? Generative Engine Optimization Complete Guide in Hindi (2026)
- Beginners के लिए Guide: ₹99 में Domain Name (.in .co.in) खरीदने का आसान तरीका GOINDIA
अब सवाल उठता है: आखिर AEO क्या है?
AEO (Answer Engine Optimization) एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें वेबसाइट के कंटेंट को इस तरह तैयार किया जाता है कि Answer Engines आपके कंटेंट को आसानी से समझ सकें और यूज़र के सवालों का जवाब देते समय उसे उपयोग कर सकें। सरल भाषा में कहें तो, AEO का मतलब है – अपने कंटेंट को ऐसा बनाना कि AI और Search Engines उसे सीधे Answer के रूप में दिखा सकें।
अब हम जान गए हैं कि AEO क्या है और यह क्यों ज़रूरी है, लेकिन सबसे ज़रूरी बात यह है कि इसे अपनी वेबसाइट पर कैसे इस्तेमाल करें। अब तक हमने सीखा है कि SEO में कई चीज़ें होती हैं, जैसे हेडिंग में कीवर्ड डालना, डिस्क्रिप्शन में कीवर्ड डालना, इंटरलिंकिंग वगैरह। उसी तरह, AEO में भी कई चीज़ें होती हैं; जैसे जब आप AI से कोई सवाल पूछते हैं, तो आप सीधे या सही भाषा में पूछते हैं। AEO क्या है? AI टूल भी आपको कम समय में सही जवाब देता है।

इसके लिए, या AEO के बेसिक सिद्धांत के तौर पर, आपको अपनी साइट पर सवाल वाले हेडिंग डालने होंगे, जैसे ‘SEO क्या है?’, ‘AEO क्या है?’, ‘SEO का इस्तेमाल क्यों करें?’, ‘SEO क्यों ज़रूरी है?’ वगैरह। आप जिस भी टॉपिक पर ब्लॉग, आर्टिकल या कहानी लिख रहे हों, आपको अपनी साइट पर कुछ सवाल और जवाब पोस्ट करने होंगे। तभी AI बॉट्स आपकी साइट के जवाब यूज़र तक पहुँचा पाएँगे। इसमें कुछ टेक्निकल बातें भी शामिल हैं।
AEO Friendly Content कैसे लिखें?
अगर आप चाहते हैं कि आपका कंटेंट Answer Engines में दिखाई दे, तो कुछ बातों का ध्यान रखें।
- सबसे पहले सवाल का सीधा जवाब दें।
- आसान और स्पष्ट भाषा का उपयोग करें।
- छोटे Paragraph लिखें।
- Question आधारित Headings रखें।
- FAQ सेक्शन जोड़ें।
- Tables और Lists का सही उपयोग करें।
- Original और Helpful जानकारी दें।
- Author Information और Sources शामिल करें।
आखिरी लेकिन सबसे ज़रूरी बात कंटेंट के बारे में है: पहले हमें लगता था कि AI से लिखकर हम सर्च इंजन में रैंक कर जाएँगे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब कंटेंट AI से लिखा गया हो और AI उसे अपने आंसर इंजन में शामिल कर ले ऐसा हो ही नही सकता, इससे बेहतर यही होगा कि आप यूनिक या डिटेल्ड आर्टिकल लिखें।
सिर्फ़ ब्लॉग वेबसाइट ही नहीं, बल्कि अगर आप अपनी बिज़नेस वेबसाइट को AEO के ज़रिए रैंक कराना चाहते हैं या ट्रैफ़िक पाना चाहते हैं, तो आप अपनी वेबसाइट पर AEO के सभी फ़ैक्टर्स लागू कर सकते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं, तो AI आपके प्रोडक्ट्स या सर्विसेज़ को एनालाइज़ करेगा और उन्हें यूज़र तक पहुँचाएगा।
जैसे मैंने आपको एक उदाहरण देता हूँ ।: मान लीजिए आप अपने इलाके में कोई वेबसाइट डिज़ाइन कंपनी ढूँढ रहे हैं। आप सर्च करेंगे कि ‘रायगढ़ में वेबसाइट डिज़ाइन कंपनी कौन सी है?’ अगर आप और जानकारी चाहते हैं, जैसे ‘रायगढ़ में सबसे अच्छी वेबसाइट डिज़ाइन कंपनी कौन सी है जो 10-15 हज़ार के बजट में वेबसाइट बना सके?‘, तो AI क्या करेगा? आपके इलाके में जितनी भी वेबसाइट डिज़ाइन एजेंसियाँ हैं, यह उनकी वेबसाइट को एनालाइज़ करेगा, उनके ‘Google My Business’ प्रोफ़ाइल को देखेगा और आपकी सर्च के हिसाब से उन्हें दिखाएगा। यानी कीमत आपके बजट के अंदर होगी और आप उसे पसंद करेंगे।
तो चाहे आपका सर्विस का बिज़नेस हो या प्रोडक्ट का, आपको अपनी वेबसाइट AEO को ध्यान में रखकर बनानी होगी।
